Home Chandigarh Punjab Patiala Army Colonel assaulted 12 police personnel suspended, update | पटियाला...

Punjab Patiala Army Colonel assaulted 12 police personnel suspended, update | पटियाला में 12 पुलिसकर्मी सस्पेंड: कर्नल और उनके बेटे से मारपीट का मामला, FIR दर्ज, 45 दिन में पूरी होगी जांच – Patiala News

पटियाला में कर्नल व उनके बेटे से मारपीट का वीडियो।

पटियाला में सेना के कर्नल और उनके बेटे से बेरहमी से मारपीट के मामले में पुलिस विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। इस घटना में शामिल 12 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंधी पुलिस लाइंस थाने में सभी पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ केस दर्ज कि

एसएसपी नानक सिंह ने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं, यह जांच 45 दिनों के भीतर पूरी कर ली जाएगी। इस मामले में जिसका भी कसूर कार्रवाई जाएगी। इसमें पुलिस और कर्नल साहब के बयान दर्ज किए है। केस में हम इंडिपेंटेंड गवाह भी शामिल कर रहे है। उन्होंने कहा, “हम सेना के अधिकारी से इस घटना के लिए माफी मांगते हैं। हम सेना का पूरा सम्मान करते हैं।” उन्होंने बताया कि आरोपियों में इंस्पेक्टर, एएसआई, कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल स्तर के अधिकारी शामिल है।

कर्नल अपनी बाजू पर लगी चोट दिखाते हुए।

कर्नल अपनी बाजू पर लगी चोट दिखाते हुए।

पति का हाथ तोड़ा, बेटे का सिर फोड़ा

कर्नल की पत्नी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके पति पुष्पिंदर सिंह बाठ और बेटे अंगद सिंह को इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ढिल्लों, इंस्पेक्टर हैरी बोपाराय और इंस्पेक्टर रौनी सिंह समेत करीब 10 पुलिसकर्मियों ने डंडों, बेसबॉल बैट और तेज धारदार हथियारों से बेरहमी से पीटा।

यह घटना पटियाला राजिंद्रा अस्पताल के पास एक ढाबे के पास का है। इस दौरान उनके पति को गंभीर चोटें आईं, और उनका बायां हाथ टूट गया। बेटे अंगद सिंह के सिर पर गहरा जख्म आया, जिसके चलते दोनों को 14 मार्च को दोपहर 2:00 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कर्नल की पति मीडिया को जानकारी देते हुए।

कर्नल की पति मीडिया को जानकारी देते हुए।

सीसीटीवी फुटेज में सब कुछ साफ, फिर भी पुलिस की देरी

घटनास्थल की फुटेज में पूरी घटना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, लेकिन इसके बावजूद पति और बेटे का बयान काफी देर से दर्ज किया गया। अब तक संबंधित पुलिस स्टेशन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

पीड़िता का आरोप है कि वह लगातार सिविल लाइंस, पटियाला पुलिस स्टेशन के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अभी तक एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई।

कर्नल का बेटा घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती।

कर्नल का बेटा घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती।

आरोपियों को बचाने में लगी पुलिस?

कर्नल की पत्नी ने बताया उनकी गाड़ी बिल्कुल सही जगह पर लगी थी। वहां पहुंचे पुलिस मुलाजिमों ने गालियां निकालकर पति गाड़ी पीछे करने को कहा। इस दौरान आरोपी एक पुलिस मुलाजिम ने उसके पति को बॉक्स मारा। पति मैगी खा रहे थे। इस दौरान बेसुध होकर नीचे होकर नीचे गिरे। बेटा उन्हें उठाने लगा तो पुलिस कर्मियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। उसका सिर पकड़कर बोनट पर मारकर गया।

पुलिस वाले कर्नल साहब को डंडे और जूतों से मार रहे था। इसके बाद बेटे को बचाने लगे तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। तीन दिनों से पुलिस आरोपियों को बचाने में लगी है। हमारे ऊपर दबाव बनाया कि समझौता कर लो। सभी ने पटियाला में ही रहना है। दूसरा पुलिस अधिकारियों का कहना था कि इस मामले में पुलिस की बेइज्जती हो जाएगी। एनकाउंटर केस में पुलिस इन्हें प्रमोशन दी थी।​​​​​​ परिवार को समझौता करने या गंभीर नतीजे भुगतने की धमकियां दी जा रही हैं।जब वे शिकायत दर्ज करा ने थाने गईं, तो आरोपियों ने उन पर ही मारपीट का झूठा आरोप लगा दिया।