Home Hindi बिना दूल्हा-दुल्हन के हो रही शादी! GEN-Z के बीच क्यों बढ़ रहा...

बिना दूल्हा-दुल्हन के हो रही शादी! GEN-Z के बीच क्यों बढ़ रहा ‘फेक वेडिंग’ का क्रेज?

7 September 2026 Fact Recorder

Lifestyle Desk:  शादी का नाम सुनते ही दूल्हा-दुल्हन, रिश्तेदार, खाना, संगीत और डांस का ख्याल आता है। लेकिन अब एक ऐसा ट्रेंड तेजी से चर्चा में है, जिसमें शादी का पूरा माहौल तो होता है, लेकिन दूल्हा-दुल्हन नहीं होते। इसे ‘फेक वेडिंग’ कहा जा रहा है और खासतौर पर GEN-Z के बीच इसका क्रेज बढ़ रहा है।

क्या होती है फेक वेडिंग?
फेक वेडिंग एक तरह का थीम बेस्ड एंटरटेनमेंट इवेंट होता है। यहां असली शादी की तरह सजावट, म्यूजिक, डांस, खाना और अलग-अलग एक्टिविटीज होती हैं, लेकिन कोई वास्तविक विवाह नहीं होता। लोग सिर्फ मौज-मस्ती और सोशलाइजिंग के लिए इसमें शामिल होते हैं।

क्यों पसंद कर रहे हैं लोग?
इस ट्रेंड की खासियत यह है कि इसमें शादी से जुड़े पारिवारिक दबाव और जिम्मेदारियां नहीं होतीं। लोग अपनी पसंद के कपड़े पहनकर आते हैं, डांस करते हैं, नए लोगों से मिलते हैं और रील्स व फोटो का भी मजा लेते हैं। यही वजह है कि यह युवाओं के साथ-साथ 40+ उम्र के लोगों को भी आकर्षित कर रहा है।

बन रहा है नया बिजनेस मॉडल
फेक वेडिंग अब सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि एक उभरता हुआ इवेंट बिजनेस भी बन रही है। आयोजक टिकट या ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए लोगों को ऐसे इवेंट में शामिल होने का मौका देते हैं। कई जगह संगीत नाइट, डांस और यहां तक कि कन्फेशन वॉल जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं। आमतौर पर ऐसे इवेंट्स में शामिल होने के लिए 18 साल या उससे अधिक उम्र की शर्त होती है।