September 07,2026 Fact Recorder
Business Desk: गोल्ड और सिल्वर ETF समेत अन्य ETF में निवेश करने वालों के लिए 7 सितंबर 2026 से नए ट्रेडिंग नियम लागू हो गए हैं। नए नियमों के तहत ETF का बेस प्राइस अब पुराने NAV के आधार पर नहीं, बल्कि पिछले कारोबारी सत्र के अंतिम 30 मिनट के VWAP (Volume Weighted Average Price) के आधार पर तय किया जाएगा।
नए नियमों में अलग-अलग ETF के लिए अलग प्राइस बैंड निर्धारित किए गए हैं। इक्विटी और डेट ETF के लिए शुरुआती ट्रेडिंग रेंज 10% होगी, जबकि गोल्ड और सिल्वर ETF के लिए यह 6% से शुरू होगी। जरूरत के मुताबिक गोल्ड-सिल्वर ETF में 3% के चरणों में बैंड बढ़ाया जा सकेगा।
गोल्ड और सिल्वर ETF में अब हर दिन प्री-ओपन कॉल ऑक्शन की व्यवस्था भी होगी। इससे ग्लोबल बुलियन मार्केट में रातभर हुए उतार-चढ़ाव को ETF की शुरुआती कीमत में बेहतर तरीके से शामिल करने में मदद मिलेगी।
हालांकि, ETF की कीमत अभी भी उसके NAV से प्रीमियम या डिस्काउंट पर ट्रेड कर सकती है। इसलिए निवेशकों को ट्रेडिंग के दौरान iNAV, लिक्विडिटी और डिमांड-सप्लाई पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।













