Home Entertainment वरुण धवन ने मां के साथ देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ...

वरुण धवन ने मां के साथ देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ कर बोले- ये सिर्फ फिल्म नहीं, दिव्य एहसास है

September 07,2026 Fact Recorder

Bollywood Desk:  अभिनेता वरुण धवन ने अपनी मां के साथ सिनेमाघर पहुंचकर फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी और इसकी जमकर तारीफ की। फिल्म देखने के बाद वरुण ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए दर्शकों से इसे थिएटर में देखने की अपील की।

वरुण धवन ने फिल्म को लेकर कहा कि इसका अनुभव बेहद शानदार और उनके लिए खास रहा। उन्होंने फिल्म को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक दिव्य एहसास बताया। साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और अभिनेता-निर्देशक शोभिनव सत्या के काम की भी सराहना की।

वरुण की तारीफ पर शोभिनव सत्या ने उनका आभार जताया। उन्होंने खास तौर पर इस बात पर खुशी जाहिर की कि वरुण अपनी मां को फिल्म दिखाने लेकर गए। शोभिनव ने कहा कि वरुण के शब्दों से फिल्म की टीम को और हौसला मिला है।