Home Hindi 250 रन बनाकर अचानक मैदान से बाहर क्यों लौटे ईशान किशन? न...

250 रन बनाकर अचानक मैदान से बाहर क्यों लौटे ईशान किशन? न आउट हुए, न लगी चोट; जानिए पूरा मामला

September 07,2026 Fact Recorder

Sports Desk:  ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 301 गेंदों पर 250 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 27 चौके और 7 छक्के लगाए। हालांकि, 250 रन पूरे करने के बाद वह अचानक मैदान से बाहर चले गए।

दरअसल, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के दौरान तेज गर्मी और उमस के कारण ईशान किशन की तबीयत बिगड़ गई। 250 रन तक पहुंचने के बाद उन्हें चक्कर आने लगा, जिसके बाद फिजियो मैदान पर पहुंचे और ईशान ने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया।

इस शानदार पारी के दौरान ईशान किशन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले ईस्ट जोन के पहले कप्तान और ऐसा करने वाले पहले विकेटकीपर बने। उनकी यह पारी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10वां शतक भी है।