![]()
किसान नेता जिलाध्यक्ष लाभ सिंह जानकारी देते हुए।
पंजाब सरकार द्वारा खनौरी बॉर्डर से किसान नेता जगजीत डल्लेवाल का धरना हटाए जाने के विरोध में किसान संगठनों में आक्रोश है। संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर फतेहाबाद जिले के टोहाना में किसान 28 मार्च को हिसार रोड स्थित पक्का मोर्चा स्थल पर एकत्र होंगे
।
किसान आंदोलन को दबाने की कोशिश
जानकारी देते हुए किसान नेता लाभ सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म अन्ना हजारे के आंदोलन से हुआ था। इसके बाद दिल्ली में उनकी सरकार बनी। लाभ सिंह ने आरोप लगाया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार किसान आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की कायरता को दर्शाता है। उन्होंने याद दिलाया कि दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के नेता किसानों का समर्थन करते थे।
एमएसपी गारंटी कानून लागू की मांग
वे कहते थे कि केंद्र सरकार दिल्ली में किसानों को आने से नहीं रोक सकती, लेकिन अब उनकी सरकार के इस फैसले ने पार्टी का असली चेहरा जनता के सामने ला दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों के हित को देखते हुए एमएसपी गारंटी कानून लागू करना चाहिए, क्योंकि सरकार ने दिल्ली से धरने को उठाने के लिए वायदा किया था, जिसे आज तक लागू नहीं किया गया है।












