Home Haryana नवनियुक्त महिला सरपंच की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त, ह*त्या की आशंका

नवनियुक्त महिला सरपंच की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त, ह*त्या की आशंका

नागौर (राजस्थान): 25 Nov 2026 Fact Recorder

 

National Desk :   राजस्थान के नागौर जिले की ग्राम पंचायत टुंकलिया की नवनियुक्त सरपंच शैलू कंवर राजपुरोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ*त हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घर में एयरगन की सफाई करते समय उससे निकले छर्रे लगने के कारण वह गंभीर रूप से घा*यल हो गई थीं। हालांकि, इस मामले में ह*त्या की आशंका भी जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, शैलू कंवर के परिवार में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान मंगलवार को वह घर में अपनी एयरगन की सफाई कर रही थीं। बताया जा रहा है कि सफाई करते समय अचानक एयरगन चल गई और छर्रे लगने से वह गंभीर रूप से घा*यल हो गईं।

घ*टना के तुरंत बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए जोधपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

हनुमान बेनीवाल ने जताई ह*त्या की आशंका

नागौर के सांसद और RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने शैलू कंवर की मौ*त को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, किसी विवाद के दौरान शैलू कंवर को गो*ली मारे जाने की बात सामने आई है।

बेनीवाल ने कहा कि मामले की वास्तविक सच्चाई निष्पक्ष जांच के बाद ही सामने आएगी। उन्होंने राजस्थान पुलिस के महानिदेशक (DGP) से फोन पर बातचीत कर किसी वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में मामले की तुरंत निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।

उन्होंने नागौर जिले की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए और दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही महिला सरपंच की मौ*त के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।