Home Hindi पंजाब आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पंजाब आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Punjab 24 Nov 2026 Fact Recorder
Punjab Desk  : शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच दोबारा गठबंधन होने के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस बीच अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 8 दिसंबर को पंजाब आएंगे। वह पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल की जयंती के अवसर पर राज्य का दौरा करेंगे।

गठबंधन को लेकर बातचीत करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन महज एक राजनीतिक समझौता नहीं, बल्कि नाखून और मांस का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन की नींव उनके पिता प्रकाश सिंह बादल और लालकृष्ण आडवाणी ने रखी थी।

उन्होंने शिरोमणि अकाली दल को 106 साल पुरानी क्षेत्रीय पार्टी बताते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा पंजाब और देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने देश की जंगों में पंजाबियों के योगदान और शहीद हुए जवानों की कुर्बानियों का भी जिक्र किया।

इस दौरान सुखबीर बादल ने पिछलीcvd कांग्रेस और मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में पंजाब की स्थिति खराब हुई है। उनके मुताबिक, राज्य में गैंगस्टरवाद और नशे की समस्या बढ़ी है।

सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब की जवानी, किसानी और रोजगार को बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ विस्तार से बातचीत हुई है।

सुखबीर बादल के मुताबिक, अमित शाह ने पंजाब से नशे के खात्मे और राज्य के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम उठाने का भरोसा दिया है।