शिमला 24 Nov 2026 Fact Recorder
National Desk : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसम्बर 2026 सत्रांत परीक्षाएं 25 नवम्बर 2026 से प्रारम्भ होंगी और 14 जनवरी 2027 तक चलेंगी। उक्त परीक्षा के लिए प्रदेश में कुल 28 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं जिनमें से 27 केन्द्र प्रदेश स्थित राजकीय महाविद्यालयों में तथा 01 केन्द्र सेंट्रल जेल, नाहन (सिरमौर) में जेल बन्दियों के लिए बनाए गए हैं। इग्नू द्वारा पात्र छात्रों को हॉल टिकट / प्रवेश पत्र (Hall Ticket/Admit Card) जारी कर दिए गए हैं। छात्र अपना हॉल टिकट समर्थ पोर्टल लिंकः ignou.samarth.edu.in/ पर लॉगइन कर डाउनलॉड कर प्रिंट ले सकते हैं। छात्रों के सूचनार्थ डेटशीट इग्नू की वैबसाईट पर उपलब्ध करवा दी गई है। अधिक जानकारी के लिए इग्नू के किसी भी नज़दीकी परीक्षा केन्द्र / अध्ययन केन्द्र या इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, शिमला के दूरभाष संख्या 0177-2624612 पर सम्पर्क किया जा सकता है।











