मंडी, 23 नवंबर 2026 Fact Recorder
National Desk : विद्युत उप-विभाग मण्डल-2 मंडी के सहायक कार्यकारी अभियन्ता सुनील शर्मा ने आज यहां बताया कि तांदी ट्रांसफार्मर के आवश्यक स्थानांतरण कार्य तथा लॉपिंग कार्य के दृष्टिगत विद्युत अनुभाग रन्धाड़ा के अंतर्गत 24 नवंबर, 2026 को विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस अनुभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों तांदी, पतरौण, सीरम, नायट, भुषाल, कोठीगैहरी तथा रंधाड़ा व आस-पास के क्षेत्रों में 24 नवंबर, 2026 को सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बीच-बीच में बाधित रहेगी। बारिश होने पर यह काम अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।









