Home Entertainment दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को ब*म ध*माके की ध*मकी, पुलिस को...

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को ब*म ध*माके की ध*मकी, पुलिस को मिली ईमेल

बेंगलुरु: 24 Nov 2026 Fact Recorder

 

National Desk   :   पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के आगामी बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले बम ध*माके की ध*मकी मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, धारवाड़ के पुलिस कमिश्नर को एक ध*मकी भरा ईमेल मिला है। इसमें 29 नवंबर को होने वाले लाइव शो के दौरान IED ध*माके की चेतावनी दी गई है। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।

NICE ग्राउंड में होना है कॉन्सर्ट

रिपोर्टों के अनुसार, धमकी भरे ईमेल में बेंगलुरु के मादावरा स्थित NICE ग्राउंड में होने वाले कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई है। ईमेल में विवादित नारे भी लिखे गए हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में आने वाले लोगों को लेकर कई चेतावनियां दी गई हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

धमकी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ईमेल भेजने वाले की पहचान करने और ध*मकी की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। कॉन्सर्ट स्थल की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

पहले भी मिल चुकी हैं धम*कियां

यह पहली बार नहीं है जब दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर ध*मकी मिली । इससे पहले अक्टूबर में मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े के कार्यालय को भी ध*मकी भरा ईमेल मिला था। इसमें मेयर कार्यालय, अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर और 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में होने वाले दिलजीत के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई थी।

इसी तरह नवंबर में इंदौर में होने वाले दिलजीत के कॉन्सर्ट से पहले भी ध*मकी भरे ईमेल सामने आए थे। 2 नवंबर को इंदौर के तीन निजी स्कूलों और मेयर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय को धमा*के की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद 10 नवंबर को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच को भी ध*मकी भरा ईमेल मिला था।

29 नवंबर को होगा Aura India Tour का शो

बता दें कि दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ‘Aura India Tour 2026’ को लेकर चर्चा में हैं। BookMyShow पर दी गई जानकारी के अनुसार, उनका बेंगलुरु कॉन्सर्ट 29 नवंबर को NICE ग्राउंड में शाम 4 बजे शुरू होना निर्धारित है।

फिलहाल पुलिस ध*मकी भरे ईमेल की जांच कर रही है और कार्यक्रम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।