चंडीगढ़: 25 Nov 2026 Fact Recorder
Chandigarh Desk : चंडीगढ़ के सेक्टर-34 थाना पुलिस ने स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा के साथ अ*श्ली*ल हरकत करने और उसे कार में बैठाने की कोशिश करने के आरोप में एक युवक को गिर*फ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के गुरदासपुर निवासी वैभव (26) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह हाईकोर्ट में वकालत करता है।
पुलिस के अनुसार, घटना 19 फरवरी की है। छात्रा स्कूल से बस में उतरकर घर जा रही थी। इसी दौरान स्विफ्ट कार में बैठे युवक ने उसे बहन कहकर आवाज लगाई। छात्रा के रुकने पर आरोपी ने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए उससे मदद मांगी और दावा किया कि घर में उसकी बहन भी इसी तरह उसकी मदद करती है।
इसके बाद आरोपी ने छात्रा पर अ*श्लील हरकत करने का दबाव बनाया और उसे कार के अंदर आने के लिए कहा। अचानक हुई इस घटना से घबराई छात्रा किसी तरह वहां से बचकर अपने घर पहुंच गई। वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गया।
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
घर पहुंचकर छात्रा ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक संदिग्ध कार दिखाई दी, जिसकी पहचान छात्रा ने कर ली।
रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी का पता लगाया और उसे गि*रफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी एक महिला मित्र की कार लेकर चंडीगढ़इसके बाद पुलिस ने कार के पहुंचा था।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। छात्रा की औपचारिक पहचान संबंधी कार्रवाई भी की जाएगी।












