Home Haryana प्रो कबड्डी खिलाड़ी की मौ*त, ट्रेन की चपेट में आने से गई...

प्रो कबड्डी खिलाड़ी की मौ*त, ट्रेन की चपेट में आने से गई जा*न

सोनीपत: 28 Nov 2026 Fact Recorder

National Desk :    हरियाणा के सोनीपत में प्रो कबड्डी खिलाड़ी अंकित की मौ*त का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अंकित ने मोहाना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और श*व को कब्जे में लेकर पो*स्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया।

मृ*तक अंकित सोनीपत के भैंसवाल गांव का रहने वाला था। वह दो बार प्रो कबड्डी लीग में हिस्सा ले चुका था और तीसरी बार लीग में खेलने की तैयारी कर रहा था। इसके अलावा वह अपनी कबड्डी अकादमी भी चलाता था, जहां युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देता था।

जीआरपी के जांच अधिकारी एसआई अजय कुमार के अनुसार, अंकित के खिलाफ एक बच्चे के साथ कथित अनैतिक हरकत करने के आरोप में गोहाना सदर थाने में पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, मामला दर्ज होने के बाद वह तनाव में था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मौ*त के कारणों का पता लगाने में जुटी है।