बहादुरगढ़:28 Nov 2026 Fact Recorder
National Desk : हरियाणा के बहादुरगढ़ की कुबेर कॉलोनी में शादी समारोह के दौरान हुई फा*यरिंग से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान डांस कर रही दूल्हे की 30 वर्षीय बहन मनीषा की गो*ली लगने से मौ*त हो गई। आरो*प है कि दूल्हे के एक दोस्त ने खुशी में फा*यरिंग की थी, इसी दौरान एक गो*ली मनीषा के सिर में लग गई।
जानकारी के मुताबिक, परिवार मूल रूप से छारा गांव का रहने वाला है और फिलहाल बहादुरगढ़ की कुबेर कॉलोनी में रहता है। गुरुवार रात परिवार के बेटे अमनदीप की शादी के लिए घुड़चढ़ी की रस्म चल रही थी। इस दौरान परिवार के सदस्य और रिश्तेदार नाच रहे थे। तभी अचानक हुई फायरिंग में मनीषा को गो*ली लग गई।
परिजन उसे गं*भीर हालत में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृ*त घोषित कर दिया। मनीषा की शादी करीब 10 साल पहले रेवाड़ी निवासी खुशीराम से हुई थी। वह दो बच्चों की मां थी।
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी प्रदीप नैन और एसीपी रमेश गुलिया अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें तैनात की गई हैं। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।













