सोनीपत: 28 Nov 2026 Fact Recorder
National Desk : हरियाणा के सोनीपत में गन्नौर और राजलू गढ़ी रेलवे स्टेशनों के बीच अमरपाली एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक और युवती की मौ*त हो गई। दोनों पंजाब के पठानकोट के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन मिला, जिसके पिछले कवर में सिम कार्ड छिपाया गया था। सिम की कॉल हिस्ट्री जांचने पर आखिरी कॉल गन्नौर निवासी टोनी कुमार के नंबर पर मिली। पुलिस ने टोनी से पूछताछ की, जिसके बाद मृ*तकों की पहचान सपना और कमल के रूप में हुई।
टोनी ने बताया कि सपना उसकी पत्नी की सहेली थी। गुरुवार सुबह सपना एक युवक के साथ उसके कमरे पर आई थी। दोनों ने शादी करने की इच्छा जताई और नौकरी को लेकर भी बातचीत की। इसके बाद वे बाजार में खरीदारी करने की बात कहकर वहां से चले गए।
गन्नौर GRP प्रभारी सुरेश कुमार के मुताबिक, दोनों के श*व पो*स्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भेजे गए हैं। पुलिस मृ*तकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और दोनों के आपसी रिश्ते की भी पुष्टि की जा रही है।













