![]()
सपा सांसद रामजी लाल का पुतला फूंकते मोर्चा सदस्य।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के नेता जगदीप कुमार ठाकुर के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। मंडी भराड़ी चौक फोरलेन पर देवभूमि क्षत्रिय संगठन स्वर्ण म
.
हिंदू समाज की सड़कों पर उतरने की चेतावनी
प्रदर्शनकारियों ने ‘रामजी लाल सुमन मुर्दाबाद’ और ‘राणा सांगा जिंदाबाद’ के नारे लगाए। जगदीप कुमार ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा में सपा सांसद ने मेवाड़ क्षत्रिय वीर शिरोमणि राणा सांगा का अपमान किया। उन्होंने सांसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग की। ठाकुर ने चेतावनी दी, कि अगर यह मांग नहीं मानी गई, तो संपूर्ण हिंदू समाज सड़कों पर उतरेगा।












