yamunanagar-streets-flooded-with-sewage-water-during-western-yamuna-canal-cleaning-update | यमुनानगर में घरों और गलियों में भरा गंदा पानी: नहर में पानी रोकने से समस्या, सीवरेज संकट, घरेलू सामान खराब – Yamunanagar News

यमुनानगर में गली में भरा गंदा पानी।

यमुनानगर जिले की यमुना गली में आज गंभीर स्थिति बन गई है। पश्चिमी यमुना नहर की सफाई के दौरान सीवरेज का पानी बंद किए जाने से गलियों और घरों में पानी भर गया है। गलियों में 3 से 4 फीट तक पानी जमा हो गया है। इस गंदे पानी के कारण लोगों का घरेलू सामान खराब

सीवरेज का पानी यमुना में डालना गैरकानूनी

स्थानीय निवासियों के अनुसार रात 8 बजे तक पानी कम था, लेकिन सुबह होते-होते स्थिति बिगड़ गई। नहर विभाग के एसडीओ सुभाष कटारिया ने स्पष्ट किया कि यह समस्या नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकार क्षेत्र में आती है। उन्होंने कहा कि सीवरेज का पानी यमुना में डालना गैरकानूनी है।

गली में भरे गंदे पानी के बीच से गुजरते बाइक सवार।

गली में भरे गंदे पानी के बीच से गुजरते बाइक सवार।

यमुना की मरम्मत का चल रहा कार्य

नहर विभाग फिलहाल यमुना की मरम्मत का काम कर रहा है। स्थानीय निवासी शंटी और सुभाष ने बताया कि सुबह से ही गलियों और नालियों में पानी जमा होना शुरू हो गया था। लोग इस गंदे पानी में से गुजरने को मजबूर हैं। सैकड़ों मकान पानी से प्रभावित हुए हैं।