August 25,2026 Fact Recorder
National Desk: शिरडी से मुंबई जाते समय समृद्धि हाईवे पर सड़क हादसा देखकर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने मौके पर रुककर हादसे में प्रभावित लोगों की स्थिति का जायजा लिया और उनकी मदद के लिए तुरंत आगे आए।
मुश्किल समय में पीड़ितों की सहायता के लिए आगे आने का उनका यह मानवीय कदम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना। केंद्रीय मंत्री का यह व्यवहार संवेदनशीलता और इंसानियत की मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।












