August 25,2026 Fact Recorder
National Desk: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरक्षण व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी में भी आरक्षण खत्म करने की ताकत नहीं है। राजनाथ सिंह ने कहा, “किसी माई के लाल ने दूध नहीं पिया है कि वह आरक्षण खत्म कर दे।”
उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर लोगों के बीच किसी तरह की गलतफहमी या भ्रम फैलाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। उनके इस बयान को आरक्षण व्यवस्था को लेकर सरकार की स्थिति स्पष्ट करने वाला संदेश माना जा रहा है।












