हरिद्वार:26 Aug 2026 Fact Recorder
National Desk : रक्षाबंधन से कुछ दिन पहले उत्तराखंड के रुड़की में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मंगलवार देर शाम गंगनहर थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों की गो*ली मा*रकर ह*त्या कर दी गई। घटना में उनका जीजा भी गं*भीर रूप से घा*यल हुआ है। पुलिस के अनुसार, गो*लीबारी का आ*रोप मृ*तक बहनों के भाई विक्की पर है।
जानकारी के मुताबिक, गणेशपुर-आजाद नगर पनियाला रोड स्थित एक इलाके में देर शाम गो*ली चलने की आवाज सुनाई दी। बताया जा रहा है कि आरो*पी ने पहले गणेशपुर में अपनी बहन शकुंतला को गो*ली मारी। इसके बाद वह आजाद नगर पहुंचा, जहां उसने अपनी दूसरी बहन पुष्पा और जीजा पर फा*यरिंग कर दी।
गो*ली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौ*त हो गई, जबकि गं*भीर रूप से घायल जीजा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों श*वों को कब्जे में लेकर पो*स्टमा*र्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटनास्थल की जांच के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, ह*त्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
घटना के बाद आरोपी विक्की फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस परिवार के सदस्यों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है।
एसपी ग्रामीण शेखर चंद्र सुयाल के अनुसार, पुलिस को दो महिलाओं की ह*त्या और एक व्यक्ति के घा*यल होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।













