शिमला 15 मई, 2026 Fact Recorder
Himachal Desk: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज बेंगलुरु में विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु एवं आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल और श्री श्री रविशंकर जी महाराज के बीच आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई। जीवन में अध्यात्म, मानव कल्याण तथा समाज में सौहार्द और सद्भाव को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल, श्री श्री रविशंकर जी महाराज के 70वें जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल केन्द्र गए थे।
राज्यपाल ने श्री श्री रविशंकर जी महाराज द्वारा भारत और सम्पूर्ण विश्व में शांति, करुणा और अध्यात्म का संदेश प्रसारित करने में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लोगों के हित में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन द्वारा मानवीय, शैक्षिक और स्वास्थ्य संबंधी पहलों को और अधिक विस्तार देने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
श्री श्री रविशंकर जी महाराज ने समाज और राष्ट्र के व्यापक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।













