Home Haryana Rewari Thunderstorm Broken Unipol Burnt Oldman Death | रेवाड़ी में आंधी से...

Rewari Thunderstorm Broken Unipol Burnt Oldman Death | रेवाड़ी में आंधी से टूटा यूनिपोल, दबकर बुजुर्ग की मौत: सुबह घूमने निकला था बुजुर्ग, अवैध यूनिपोल पर लगा है कालेज का विज्ञापन – Rewari News

रेवाड़ी में धारूहेड़ा रोड़ पर टूटा यूनिपोल।

हरियाणा के रेवाड़ी में आंधी के कारण एक यूनिपोल टूट गया। जिसके नीचे दबने से बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों की ओर से अवैध यूनिपोल लगाने वालों के खिलाफ शिकायत देते हुए सदर थाना में मामला दर्ज करवाया गया है।

रेवाड़ी के धारूहेड़ा रोड़ पर 10 जनवरी की सुबह करीब 5 बजे आंधी के कारण एक यूनिपोल टूट गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहा बुजुर्ग इसके नीचे दब गया। बुजुर्ग को निकाला गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की शिनाख्त जोनावास गांव निवासी राजकुमार के तौर पर हुई है। जो कि मूल रूप से राजस्थान के अलवर जिले में पावटी गांव के रहने वाले थे। यूनिपोल अवैध तौर पर हाईवे किनारे लगाया गया था, जिस पर एक निजी कालेज का विज्ञापन लगा हुआ है।

अवैध तौर पर लगा था यूनिपोल

जोनवास गांव निवासी अंतरेश ने बताया कि उसका पिताजी सुबह हर रोज हाईवे किनारे घूमने के लिए जाता था। वीरवार को सुबह घूमने निकला तो हादसे का शिकार हो गया। अंतरेश के अनुसार हाईवे किनारे ऐसे काफी यूनिपोल अवैध तौर पर लगे हुए हैं। जिनमें घटिया क्वालिटी का लोहा लगा होने के कारण इस प्रकार के हादसे होते रहते हैं।

दिल्ली रोड पर ऐसे 200 यूनिपोल दिल्ली रोड पर इस तरह के करीब 200 से अधिक यूनिपोल लगे हुए हैं। हर यूनिपोल का वजन करीब एक क्विंटल है। कई यूनिपोल तो ऐसे हैं, जो सड़क की ओर झुके हुए हैं। जिनके कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नगर योजनाकार और NHAI विभाग की ओर से इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।