Home Haryana Rewari Private School Cash Theft | रेवाड़ी में निजी स्कूल से 35...

Rewari Private School Cash Theft | रेवाड़ी में निजी स्कूल से 35 हजार कैश चोरी: DVR और हार्ड डिस्क उखाड़ ले गए चोर, टूटे पड़े स्कूल में ताले – Rewari News

रेवाड़ी के निजी स्कूल में चोर ताले तोड़कर 35 हजार रुपए कैश चोरी कर ले गए। चोरों ने स्कूल के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित स्कूल संचालक की शिकायत पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धारूहेड़ा के ब्राईट शाइन स्कूल के संचालक इंद्र कुमार ने बताया कि उनके स्कूल में ताले टूटे हुए मिले। स्कूल में अंदर गए तो उन्हें 35 हजार रुपए कैश चोरी हुआ मिला। उन्होंने कैमरे देखने चाहे तो CCTV का DVR और हार्ड डिस्क गायब मिला। चोर पकड़े जाने के भय से उसे भी उठा ले गए।

धारूहेड़ा थाना के जांच अधिकारी SI सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़ित स्कूल संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। स्कूल के आसपास एरिया में CCTV ढूंढ रहे हैं। चोरों को पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।