palwal-pregnant-woman-death-medical-store-owner-booked-injection-case | पलवल में गर्भवती महिला की मौत: मेडिकल स्टोर संचालक ने डॉक्टर की सलाह पर लगाया इंजेक्शन, रास्ते में तोड़ा दम – Palwal News

पलवल जिले के चांदहट थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है। आठ माह की गर्भवती महिला की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

डॉक्टर ने स्टोर से दवाई लेने की दी सलाह

जानकारी के अनुसार गांव बडोली के रणवीर की पत्नी निशा को खांसी की शिकायत थी। रणवीर अपनी पत्नी को गांव के डॉक्टर पवन के पास ले गया। डॉक्टर दुकान पर नहीं था। फोन पर डॉक्टर ने पास के मेडिकल स्टोर संचालक प्रेमू से दवाई लेने की सलाह दी। प्रेमू ने निशा को इंजेक्शन लगा दिया।

थोड़ी देर बाद मुंह से निकले झाग

घर पहुंचते ही निशा की हालत बिगड़ गई। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। पति उसे पलवल के बड़े अस्पताल ले जा रहा था, रास्ते में ही निशा ने दम तोड़ दिया। चांदहट थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा।