Himachal-teachers-Nagpur-officers-training-academy-Ncc-pre-commission-course-update | हिमाचल के 8 शिक्षक बने एनसीसी में एसोसिएट अधिकारी: नागपुर की अकादमी में ऑफिसर्स की ट्रेनिंग, परेड के दौरान ली शपथ – Rampur (Shimla) News

एसोसिएट अधिकारी चुने गए शिक्षक।

नागपुर के ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी में डीजी एनसीसी नई दिल्ली की देखरेख में प्री कमिशन कोर्स प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। इस प्रशिक्षण में हिमाचल प्रदेश के 8 शिक्षकों समेत देश के विभिन्न राज्यों से चयनित शिक्षक कैडेट्स ने भाग लिया। भारतीय सेना के अधिकारियों

.

ननखड़ी के अंग्रेजी प्रवक्ता शामिल

चयनित शिक्षकों में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ननखड़ी के अंग्रेजी प्रवक्ता विवेक मेहता शामिल हैं। डीएवी स्कूल टुटू के राजनीति शास्त्र प्रवक्ता नोवल कुमार और राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणा हट्टी के टीजीटी हिंदी कृष्ण कुमार को भी चुना गया। पीएम श्री जेबीएलके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुमार सैन से टीजीटी आर्ट्स रजनीश और ज्यूरी रामपुर से टीजीटी आर्ट्स जोगिंदर सिंह नेगी प्रशिक्षण में शामिल हुए।

प्रशिक्षण के लिए चुने गए शिक्षक।

प्रशिक्षण के लिए चुने गए शिक्षक।

सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स को सम्मानित किया

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जांगला रोहड़ू से टीजीटी आर्ट्स करण जिंटा और सरस्वती नगर से डीएम नरेश कुमार को भी प्रशिक्षित किया गया। लाहुल स्पीति से पीएम श्री नवोदय विद्यालय लारी के टीजीटी पंजाबी जसविंदर सिंह ने भी प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में राइफल शूटिंग, पीपीटी, ड्रिल, प्राथमिक चिकित्सा और आपदा प्रबंधन सहित एनसीसी से जुड़े विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया।

पासिंग आउट परेड के बाद सभी अधिकारियों के कंधों पर सितारे लगाए गए और उन्हें शपथ दिलाई गई। ओटीए कामठी के कमांडेंट मेजर जनरल उपकार चंद्र ने सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स को सम्मानित किया।