Home Haryana Kaithal- firefighters Holidays cancelled- due to wheat season- working 2 shifts |...

Kaithal- firefighters Holidays cancelled- due to wheat season- working 2 shifts | कैथल में फायर कर्मियों की छुटि्टयां कैंसिल: 12-12 घंटे की शिफ्टों में करेंगे काम, गेहूं के सीजन को देखते हुए फैसला – Kaithal News

फायर ब्रिगेड कार्यालय में खड़ी गाड़ियां

कैथल में अग्निशमन विभाग ने गेहूं के सीजन को देखते हुए कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं। अब कर्मचारी केवल आपात स्थिति में ही छुट्टी ले सकेंगे। जब तक गेहूं का सीजन चलेगा, तब तक आगजनी की संभावित घटनाओं को देखते हुए विभाग ने यह कदम उठाया है। गेह

कैथल में 55 कर्मचारी

बता दें कि, कैथल में अग्निशमन विभाग में करीब 55 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से कैथल फायर स्टेशन पर 20, पूंडरी में 10, राजौंद में 9, कलायत में 8, सीवन में 8 व चीका में 12 कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। इसके अलावा 6 कर्मचारी ट्रेनिंग के लिए व दो कर्मचारी कार्यालय में काम के लिए तैनात किए गए हैं।

प्रतीकात्मक

प्रतीकात्मक

दो शिफ्टों में काम

हालांकि सामान्य दिनों में आगजनी की इतनी घटनाएं सामने नहीं आती, जिस कारण कर्मचारी रूटीन की छुट्टियां ले लेते हैं। अब सभी कर्मचारियों को विभाग ने निर्देश दिए हैं कि कोई भी कर्मचारी बिना किसी विशेष वजह के छुट्टी नहीं लेगा। उन्हें कार्यालय में दो शिफ्टों में काम करना होगा, जिनमें प्रत्येक कर्मचारी की ड्यूटी 12-12 घंटे तक काम करने की रहेगी। दिन और रात कर्मचारी विभाग के कार्यालय में तैनात रहेंगे। इसके अलावा जिला कार्यालय के अलावा कस्बों में भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात की गई हैं। वहां पर भी कर्मचारी इसी तरह से काम करेंगे।

ड्यूटी के बारे में बताया

दमकल केंद्र अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि विभागीय आदेशों के अनुसार कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। आगामी देशों तक कोई भी कर्मचारी बिना किसी विशेष वजह छुट्टी नहीं ले सकेगा। केवल आपात स्थिति में ही छुट्टी लेने की अनुमति होगी। कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी से संबंधित आदेश बता दिए गए हैं।