Home Haryana Jind, Uchana Civil Hospital, Three New Doctors | Staff recruitment | उचाना सिविल...

Jind, Uchana Civil Hospital, Three New Doctors | Staff recruitment | उचाना सिविल हॉस्पिटल में तीन नए डॉक्टरों की नियुक्ति: एक की जल्द ज्वाइनिंग, लोग बोले-स्टाफ की कमी से थे परेशान – Uchana News

एसएमओ डॉ सुशील गर्ग के साथ बैठे नए डॉ मोहित व डॉ अभिषेक।

जींद जिले के उचाना नागरिक अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से चल रही डॉक्टरों की कमी अब दूर होने लगी है। अस्पताल में कुल 10 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं। इनमें से 8 पद रिक्त थे। अब तीन नए डॉक्टरों ने

डॉ. मोहित, डॉ. अभिषेक और डॉ. अजय ने अस्पताल में कार्यभार संभाल लिया है। एक महिला डॉक्टर की भी जल्द ज्वाइनिंग करने की संभावना है। स्थानीय विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए विशेष प्रयास किए थे।

मरीजों की स्वास्थ्य सेवाओं में कमी

नागरिक अस्पताल एसएमओ डॉ. सुशील गर्ग के अनुसार, नई नियुक्तियों से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। स्थानीय मुकेश, अनिल कुमार और प्रशांत ने बताया कि अस्पताल की नई इमारत बने काफी समय हो गया था। लेकिन डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही थीं। नई नियुक्तियों से अब स्थिति में सुधार होगा।