Home Chandigarh IAS एच. राजेश प्रसाद चंडीगढ़ के नए मुख्य सचिव, जम्मू-कश्मीर से ट्रांसफर

IAS एच. राजेश प्रसाद चंडीगढ़ के नए मुख्य सचिव, जम्मू-कश्मीर से ट्रांसफर

IAS एच. राजेश प्रसाद चंडीगढ़ के नए मुख्य सचिव, जम्मू-कश्मीर से ट्रांसफर

04 अक्टूबर 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Chandigarh Desk: चंडीगढ़ के नए मुख्य सचिव बने IAS एच. राजेश प्रसाद, जम्मू-कश्मीर से होंगे ट्रांसफर

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर 1995 बैच के आईएएस अधिकारी एच. राजेश प्रसाद को चंडीगढ़ का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में पोस्टेड हैं और जल्द ही चंडीगढ़ प्रशासन ज्वॉइन करेंगे। एच. राजेश प्रसाद पूर्व मुख्य सचिव आईएएस राजीव वर्मा की जगह लेंगे, जिनका हाल ही में दिल्ली में चीफ सेक्रेटरी के पद पर तबादला हुआ है।

एच. राजेश प्रसाद कौन हैं?

  • जन्म: 1 जून 1967, कर्नाटक

  • शिक्षा: बी.कॉम, LLB, और फाइनेंस एवं पब्लिक मैनेजमेंट में MBA (IGNOU & पुडुचेरी यूनिवर्सिटी)

  • प्रशासनिक अनुभव: जिला कलेक्टर अरुणाचल प्रदेश, साउथ दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर सहित कई अहम विभागों में कार्यरत

  • विशेषता: कुशल प्रशासनिक क्षमता और लंबा अनुभव

मुख्य सचिव पद की अस्थाई जिम्मेदारी:
राजीव वर्मा के चंडीगढ़ से रिलीव होने तक मुख्य सचिव का चार्ज आईएएस मंदीप सिंह बराड़ को अस्थायी रूप से सौंपा गया था। अब वे अपने चार्ज से मुक्त होंगे।

राजीव वर्मा दिल्ली के नए चीफ सेक्रेटरी:
28 सितंबर 2025 को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजीव वर्मा को चंडीगढ़ से दिल्ली ट्रांसफर कर दिया। वे एजीएमयूटी कैडर 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। जनवरी 2024 में राजीव वर्मा चंडीगढ़ एडवाइजर बने थे, और फरवरी में उन्होंने पदभार संभाला। बाद में चंडीगढ़ में एडवाइजर का पद खत्म कर मुख्य सचिव पद बनाया गया, जिसमें राजीव वर्मा ने कार्यभार संभाला।