Home Haryana Haryana Minister Krishan Lal Panwar In Panipat; Matlouda| Israna Haryana | पानीपत...

Haryana Minister Krishan Lal Panwar In Panipat; Matlouda| Israna Haryana | पानीपत में 16.50 लाख कीमत से लगेगी 75 स्ट्रीट लाइट: पंचायत मंत्री पंवार मतलौडा में बोलें- कस्बे के बस स्टैंड पर 4 लाख से शौचालय बनेंगे – Panipat News

मतलौडा में विभिन्न कार्यों का शुभारंभ करते हुए मंत्री कृष्ण लाल पंवार।

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने रविवार को जिला पानीपत की इसराना विधानसभा के गांव मतलौडा में फिरनी पर स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत सदस्यों तथा ग्रामीणों की बड़ी संख्या में

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव की फिरनी पर 16 लाख 50 हजार रुपए की लागत से 75 स्ट्रीट लाइट्स लगाई जा रही हैं। इस फिरनी की कुल लंबाई लगभग 4 किलोमीटर है, जिस पर प्रत्येक 50 मीटर की दूरी पर 90 वॉट क्षमता वाली एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। इस व्यवस्था से गांव वासियों को रात के समय सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा गांव की समग्र सुंदरता में भी वृद्धि होगी।

प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाएं देना प्राथमिकता: पंवार

मंत्री पंवार ने बताया कि ग्राम मतलौडा के बस स्टैंड पर आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगभग 4 लाख रुपए की लागत से दो शौचालयों का निर्माण भी किया जाएगा। यह सुविधा विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

पंवार ने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयासरत है। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाएं, जैसे सड़क, जल निकासी, बिजली, स्वच्छता और सामुदायिक ढांचे सुलभ कराए जाएं।

प्रदेश के 2024 गांवों की फिरनियों पर लग चुकी स्ट्रीट लाइट: मंत्री उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के सभी गांवों की फिरनियों को पक्का करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है और अब सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक पक्की फिरनी पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी हो। प्रत्येक फिरनी पर लाइट लगाने का कार्य भी चरणबद्ध तरीके से जारी है। प्रथम चरण में प्रदेश के 2024 गांवों की फिरनियों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी है। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हर गांव में विकास की रोशनी पहुंचे चाहे वह भौतिक संरचनाओं के रूप में हो या मूलभूत सुविधाओं के माध्यम से, ग्रामीणों की सुविधा और सम्मान हमारी प्राथमिकता है।