Home Haryana Fatehabad-tohana-district-president-clarifies-removal-sanket-garg-bjp-city-mandal-chief-update | टोहाना में जिलाध्यक्ष की सफाई, पार्टी में नहीं गुटबाजी: भाजपा...

Fatehabad-tohana-district-president-clarifies-removal-sanket-garg-bjp-city-mandal-chief-update | टोहाना में जिलाध्यक्ष की सफाई, पार्टी में नहीं गुटबाजी: भाजपा मंडल अध्यक्ष बदलने का मामला, तकनीकी कारणों से लिया फैसला – Tohana News

टोहाना में जानकारी देते जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा व पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली।

फतेहाबाद जिले के टोहाना में भारतीय जनता पार्टी के टोहाना शहर मंडल अध्यक्ष संकेत गर्ग को हटाए जाने पर जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने पहली बार स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि यह फैसला पूरी तरह तकनीकी कारणों से लिया गया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंडल

एक ही दिन में बदला जिलाध्यक्ष

प्रवीण जोड़ा ने संकेत गर्ग को पार्टी का ऊर्जावान कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उनका उपयोग अन्य अच्छे पदों पर किया जाएगा। उन्होंने पार्टी में किसी तरह की गुटबाजी से भी इनकार किया। गौरतलब है कि पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा ने संकेत गर्ग को शहरी मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया था। अगले ही दिन प्रवीण जोड़ा को जिलाध्यक्ष बनाया गया। जोड़ा ने करीब दस दिन बाद संकेत गर्ग को हटाकर रमन मडिय़ा को नया शहरी मंडल अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।

इस बदलाव को लेकर स्थानीय स्तर पर बराला और बबली के बीच मतभेद की चर्चा भी हुई थी।