Home Hindi विजयपुरा की झील से मां समेत 5 बच्चों के श*व बरामद

विजयपुरा की झील से मां समेत 5 बच्चों के श*व बरामद

विजयपुरा, कर्नाटक: 26 Aug 2026 Fact Recorder

National Desk :   कर्नाटक के विजयपुरा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। भूतनाल झील से 24 से 26 अगस्त के बीच एक महिला और उसके पांच बच्चों के श*व बरामद किए गए। मृ*तकों की पहचान 35 वर्षीय शोभा और उसके पांच बच्चों के रूप में हुई है। एक ही परिवार के छह लोगों की मौ*त से इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस के अनुसार, शोभा और उसके बच्चे सोमवार से लापता थे। शोभा के पति मल्लिकार्जुन जलगेरी ने पुलिस में गुम*शुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि घर में विवाद के बाद शोभा बच्चों को साथ लेकर बाहर चली गई थी और उसके बाद वापस नहीं लौटी।

परिवार और पुलिस उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान भूतनाल झील में श*व मिलने की सूचना पुलिस को मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर श*वों को झील से बाहर निकाला और पो*स्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबारगी के अनुसार, फिलहाल मामला अप्राकृतिक मौ*त के तौर पर दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में आ*त्मह*त्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने अभी किसी अंतिम निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।

जांच इस बात पर केंद्रित है कि शोभा अपने पांच बच्चों के साथ झील तक कैसे पहुंची और उनकी मौ*त किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। पो*स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौ*त के कारणों को लेकर अहम जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।