14/April/2025 Fact Recorder
बाबा साहेब की प्रतिमा पर मालार्पण करते धारूहेड़ा नगरपालिका चेयरमैन कंवर सिंह।
रेवाड़ी में धारूहेड़ा में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगरपालिका चेयरमैन कंवर सिंह यादव बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। चेयरमैन कंवर सिंह ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को सर्वश्रेष्ठ संविधान दिया। यह संविधान सभी वर्गों के उत्थान के लिए समान अवसर प्रदान करता है। कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन भी किया गया। चेयरमैन ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही अंबेडकर की झांकी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला
यादव ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब ने अपना पूरा जीवन दबे-कुचले, गरीब और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। वे स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे। एक कुशल एडवोकेट और समाज सुधारक के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
चेयरमैन ने बताया कि डॉ. अंबेडकर बचपन से ही मेधावी छात्र थे। उन्होंने 32 डिग्रियां हासिल कीं। इस उपलब्धि के कारण उन्हें देश और विदेश में व्यापक सम्मान मिला।