Home Himachal प्रधानमंत्री मोदी का हिमाचल सरकार पर निशाना: बोले- पड़ोस में जनता परेशान,...

प्रधानमंत्री मोदी का हिमाचल सरकार पर निशाना: बोले- पड़ोस में जनता परेशान, विकास व जन कल्याण के सारे काम ठप पड़ेl

14/April/2025 Fact Recorder

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हरियाणा में हिमाचल की कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया। PM मोदी ने कहा, पड़ोस (हिमाचल) में जनता परेशान है। विकास एवं जन कल्याण के सारे काम बंद पड़े हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस शासित राज्यों में जनता से पूरा विश्वास घात हो रहा है। कर्नाटक में बिजली, दूध, बस किराया हर चीज महंगी कर दी गई है। जनता पर भांति भांति के टैक्स लगाए जा रहे है।​

उन्होंने कहा, तेलंगाना में भी कांग्रेस सरकार जनता से किए वादे भूल गई। जंगलों में बुलडोजर चलाया जा रहा है। प्रकृति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे जानवरों को खतरा पैदा हो गया है। हरियाणा में बीजेपी सरकार कचरे से गोबर बनाने को मेहनत कर रहे हैं और वो बने बनाए जंगलों को उजाड़ रहे है।

भाजपा जो कहती है उसे पूरा करती है: PM

प्रधानमंत्री ने कहा, हमारे लिए राजनीति जनता और देश की सेवा का माध्यम है। भाजपा जो कहती है उसे डंके की चोट पर पूरा करती है। मगर कांग्रेस जनता से किए वादे भूल जाती है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस में केवल कुर्सी के बारे में सोचा जाता है। दूसरा मॉडल बीजेपी का है, जो सत्य के आधार और बाबा साहेब अंबेडकर के मार्ग पर चल रहा है। सपना विकसित भारत का है।