Home Haryana yamunanagar-contractor-mason-murder-body-found-near-kharwan-bridge-jagadhri-update | यमुनानगर में ईंट-पत्थरों से पीटकर ठेकेदार की हत्या: लेन-देन को...

yamunanagar-contractor-mason-murder-body-found-near-kharwan-bridge-jagadhri-update | यमुनानगर में ईंट-पत्थरों से पीटकर ठेकेदार की हत्या: लेन-देन को लेकर मजदूर और साथियों का हमला, पुलिया के पास मिला शव – Yamunanagar News

यमुनानगर जिले के जगाधरी में एक राजमिस्त्री ठेकेदार की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। वहीं हत्या करने के बाद शव को खारवन मोड की पुलिया के पास फेंक दिया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के सा

जांच करती पुलिस।

जांच करती पुलिस।

लेन-देन के लिए मजदूर के घर गए थे

जानकारी के अनुसार शांति कॉलोनी के 46 वर्षीय राजकुमार की हत्या उनके ही मजदूर और उसके साथियों ने की है। मृतक के बेटे महेंद्र ने बताया कि उनके पिता पैसों के लेन-देन के लिए मजदूर राहुल के घर गए थे। वहां राहुल और उसके नशे में धुत साथियों ने राजकुमार का अपहरण कर लिया। उन्होंने पहले राजकुमार के साथ मारपीट की। इसके बाद ईंटों और पत्थरों से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

मामले की जानकारी देते हुए परिजन।

मामले की जानकारी देते हुए परिजन।

बेटे का आरोप-वारदात में महिला भी शामिल

पुलिस ने मृतक का शव खारवन मोड की पुलिया के पास से बरामद किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जगाधरी के सिविल अस्पताल भेजा गया है। बुड़िया गेट पुलिस चौकी के इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी उच्च अधिकारी ही देंगे। मृतक का बेटा महेंद्र न्याय की मांग कर रहा है। उसका कहना है कि उसके पिता की हत्या बेहद दयनीय तरीके से की गई है।

एक महिला समेत कई लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।