23 May 2026 Fact Recorder
Sports Desk: आईपीएल 2026 के एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले के बाद Virat Kohli और सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज Travis Head के बीच मैदान पर हुई तनातनी मैच के बाद भी देखने को मिली। दोनों खिलाड़ियों के बीच हाथ न मिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में Sunrisers Hyderabad ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए, जबकि Royal Challengers Bengaluru ने 200 रन बनाकर मैच गंवा दिया।
मैच के दौरान बढ़ा तनाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच के दौरान ट्रेविस हेड के आउट होने के बाद विराट कोहली ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया, जिससे हेड नाराज हो गए। इसके बाद हेड और कोहली के बीच मैदान पर जुबानी बहस और इशारों में जवाब देने की स्थिति भी देखी गई।
मैच के बाद भी नहीं हुआ सुलह
मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हैंडशेक के लिए मिले, तो कोहली ने एसआरएच के कप्तान Pat Cummins और अन्य खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, लेकिन ट्रेविस हेड को नजरअंदाज कर आगे बढ़ गए।
हेड ने हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन कोहली ने बिना देखे आगे बढ़ना बेहतर समझा। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद क्रिकेट फैंस में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
सोशल मीडिया पर चर्चा
कई यूजर्स इसे मैदान पर बढ़ी प्रतिस्पर्धा का हिस्सा बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे खेल भावना के खिलाफ भी मान रहे हैं। हालांकि दोनों खिलाड़ियों की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।













