Home Hindi चीन की कोयला खदान में भीषण हादसा, गै*स विस्फोट से 82 मजदूरों...

चीन की कोयला खदान में भीषण हादसा, गै*स विस्फोट से 82 मजदूरों की मौ*त

23 May 2026 Fcat Recorder

International Desk: /बीजिंग। चीन के उत्तरी प्रांत शांक्सी में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण गैस विस्फोट में बड़ा हादसा सामने आया है। ‘लियुशेनयु’ खदान में हुए इस विस्फोट में अब तक 82 मजदूरों की मौ*त हो चुकी है, जबकि 9 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

हादसे के वक्त खदान के अंदर कुल 247 मजदूर काम कर रहे थे। अचानक हुए गैस विस्फोट के कारण भारी तबाही मच गई और कई मजदूर फंस गए।

बचाव अभियान जारी

घटना के बाद चीनी प्रशासन ने बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है और लापता मजदूरों की तलाश जारी है।

राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दिए सख्त आदेश

चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने हादसे के कारणों की विस्तृत जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं।

प्रधानमंत्री Li Qiang ने भी प्रशासन को समय पर और पारदर्शी जानकारी जारी करने तथा जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं।

खदान सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

इस तरह के हादसों ने एक बार फिर चीन की खनन सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि गैस रिसाव और सुरक्षा मानकों की अनदेखी इस तरह की दुर्घटनाओं का बड़ा कारण हो सकती है।