Home Hindi ट्रंप का नया टैरिफ प्लान, भारत समेत कई देशों पर बढ़ सकती...

ट्रंप का नया टैरिफ प्लान, भारत समेत कई देशों पर बढ़ सकती है इंपोर्ट ड्यूटी

वॉशिंगटन: 26 Nov 2026 Fact Recorder

International Desk :   अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत, चीन और यूरोपीय संघ समेत कई प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत चीन और वियतनाम के कुछ सामानों पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा सकता है, जबकि अन्य देशों के लिए यह दर 10 से 18 प्रतिशत तक हो सकती है।

भारत के अलावा बांग्लादेश, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड और थाईलैंड भी इस प्रस्ताव के दायरे में हैं। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि इन देशों की व्यापारिक नीतियों से अमेरिकी कंपनियों और निर्माताओं को नुकसान हो रहा है।

इस कदम का उद्देश्य अमेरिकी उद्योगों को बढ़ावा देना और सरकारी राजस्व की भरपाई करना है। हालांकि, नए टैरिफ अभी प्रस्ताव के चरण में हैं और इन्हें लागू करने की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है। वहीं, चीन ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि टैरिफ और व्यापार युद्ध किसी के हित में नहीं हैं।