Home Hindi बेटे की दोस्ती को लेकर दुश्मनी बनी ह*त्या की वजह, लकी ठाकुर...

बेटे की दोस्ती को लेकर दुश्मनी बनी ह*त्या की वजह, लकी ठाकुर ह*त्याकांड में 6 गिर*फ्तार

जालंधर:26 Nov 2026 Fact Recorder

Punjab Desk :  जालंधर के मखदूमपुरा में प्रॉपर्टी डीलर लकी ठाकुर की ह*त्या के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाने का दावा किया है। इस मामले में एक महिला समेत 6 आ*रोपियों को गिर*फ्तार किया गया है।

एडीसीपी आदित्य वारियर ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि लकी ठाकुर अपने बेटे की नरेंद्र थापर के बेटों से दोस्ती को पसंद नहीं करता था और उसे उनसे मिलने से रोकता था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच दुश्मनी पैदा हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश के चलते साजिश रचकर लकी ठाकुर की ह*त्या की गई।

पुलिस ने बताया कि कुछ महीने पहले लकी के बेटे के अपहरण का मामला भी दर्ज हुआ था। अब इस मामले में थापर परिवार की भूमिका की भी जांच की जाएगी। इसके अलावा आरोपी नरेंद्र थापर के लाइसेंसी रि*वॉल्वर का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जाएगी।