Home Hindi गर्मियों में ट्राई करें कोच्चि का फेमस कुलुक्की शरबत, डाइजेशन भी रहेगा...

गर्मियों में ट्राई करें कोच्चि का फेमस कुलुक्की शरबत, डाइजेशन भी रहेगा दुरुस्त

23 May 2026 Fact Recorder

Lifestyle Desk:  गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट और एनर्जी से भरपूर रखने के लिए नेचुरल ड्रिंक्स बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। अगर आप पारंपरिक शरबतों से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो केरल के कोच्चि का मशहूर Kulukki Sarbath आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

यह चटपटा और ताजगी से भरपूर ड्रिंक ‘शेकन लेमोनेड’ के नाम से भी जाना जाता है। मलयालम भाषा में ‘कुलुक्की’ का मतलब होता है ‘हिलाना’ या ‘शेक करना’। यह ड्रिंक कोझिकोड से शुरू हुई थी, लेकिन कोच्चि की सड़कों और जूस शॉप्स ने इसे बेहद लोकप्रिय बना दिया।

कुलुक्की शरबत बनाने के लिए सामग्री

  • 1 गिलास नारियल पानी
  • 1 बड़ा नींबू
  • 1 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच भीगे हुए सब्जा सीड्स
  • 1.5 चम्मच पिसी हुई चीनी
  • 5-6 पुदीना पत्तियां
  • बर्फ के टुकड़े
  • 1 चुटकी काला नमक

ऐसे बनाएं कुलुक्की शरबत

सबसे पहले एक शेकर या एयरटाइट जार में नारियल पानी डालें। इसमें पिसी चीनी, पुदीना पत्तियां, नींबू का रस और बर्फ डालकर करीब 15 सेकंड तक अच्छी तरह शेक करें।

अब एक गिलास में बर्फ, सब्जा सीड्स, बीच से चीरी हुई हरी मिर्च और नींबू के स्लाइस डालें। इसके ऊपर तैयार किया गया शेकन ड्रिंक डालें और आखिर में थोड़ा काला नमक मिलाएं।

स्वाद के साथ सेहत भी

यह ड्रिंक स्वाद में खट्टा-मीठा और हल्का मसालेदार होता है, जो गर्मियों में तुरंत ताजगी देता है। इसमें मौजूद नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है, जबकि नींबू, काला नमक और सब्जा सीड्स पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। वहीं हरी मिर्च और पुदीना इसे अलग और मजेदार फ्लेवर देते हैं।