Home Business पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफा, महंगाई से आम जनता परेशान

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर इजाफा, महंगाई से आम जनता परेशान

23 May 2026 Fact Recorder

Business Desk:  देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में नई दरें शनिवार सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं।

नई कीमतों के मुताबिक पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों का असर सीधे लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

मई में तीसरी बार बढ़े दाम

मई महीने में यह तीसरा मौका है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है। इससे पहले भी इस सप्ताह दोनों ईंधनों के दामों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी, जबकि कुछ दिन पहले 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी।

बढ़ सकती हैं रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें

जानकारों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिसका असर खाने-पीने की चीजों, सब्जियों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है।

कच्चे तेल की कीमतों का असर

ईंधन डीलरों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और तेल कंपनियों की बढ़ती लागत के कारण कीमतों में यह बढ़ोतरी की गई है।

विभिन्न राज्यों में वैट और ट्रांसपोर्टेशन चार्ज अलग-अलग होने के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी अंतर देखा जा सकता है।