23 May 2026 Fact Recorder
Business Desk: National Stock Exchange (NSE) ने बकरीद की छुट्टी को लेकर स्थिति साफ कर दी है। एक्सचेंज के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार 28 मई 2026, गुरुवार को बकरीद के अवसर पर बंद रहेगा। इस दिन NSE और Bombay Stock Exchange (BSE) में किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी।
बाजार बंद रहने के दौरान इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव, करेंसी डेरिवेटिव और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा।
हालांकि NSE ने स्पष्ट किया है कि 27 मई 2026 को बाजार सामान्य दिनों की तरह खुला रहेगा और सभी प्रकार की ट्रेडिंग नियमित रूप से जारी रहेगी। निवेशक इस दिन सामान्य रूप से खरीद-बिक्री कर सकेंगे।
त्योहारी छुट्टियों को लेकर अक्सर निवेशकों के बीच भ्रम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में NSE की ओर से जारी यह अपडेट ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासकर इंट्राडे ट्रेडर्स, F&O निवेशक और शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग करने वालों को अपनी रणनीति पहले से तय करने में मदद मिलेगी।
वहीं, Multi Commodity Exchange of India (MCX) का ट्रेडिंग शेड्यूल शेयर बाजार से अलग हो सकता है। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी संभावना है कि सुबह का सत्र बंद रहे और शाम का सत्र चालू किया जाए। हालांकि MCX की ओर से विस्तृत सर्कुलर अलग से जारी किया जाएगा













