Home Haryana Thieves broke house Jhajjar khuddan police fir theives crime update | झज्जर...

Thieves broke house Jhajjar khuddan police fir theives crime update | झज्जर में घर में चोरों ने लगाई सेंध: ताला तोड़ 4.50 लाख की ज्वैलरी पर किया हाथ साफ, खुड्‌डन गांव की घटना – Jhajjar News

खुड्‌डन गांव में चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान।

हरियाणा के झज्जर जिले के एक गांव में चोरों ने ताला तोड़ कर लाखों रूपए की ज्वैलरी पर हाथ चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घर का मालिक परिवार के साथ 4 दिन बाद घर लौटा तो घर का सामान बिखरा मिला। सामान चेक करने के बाद पता चला घर में रखी 4.50 लाख के सोने चांदी के

झज्जर जिले के गांव खु्ड्‌डन में शुक्रवार की रात को अज्ञात चोरों द्वारा एक घर में ताला तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। खुड्‌डन निवासी प्रवीन ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है जिस पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में प्रवीन ने बताया कि वह 24 मार्च को परिवार के साथ पलवल गया हुआ था। शनिवार को सुबह घर लौटा तो उसके घर का सामान बिखरा मिला और सारी ज्वैलरी भी गायब मिली है।

घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

उसने पुलिस को बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ था। और अंदर अलमारी, बैड और संदूकों से सारा सामान बाहर बिखरा हुआ था। उसके घर से अज्ञात चोरों ने 4.50 लाख की ज्वैलरी को चुरा ले गए। चोरी हुए मकान से पुलिस और एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए और मामला दर्ज कर चोरों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

खुड्‌डन गांव में एक घर में चोरों ने लगाई सेंध।

खुड्‌डन गांव में एक घर में चोरों ने लगाई सेंध।

वहीं गांव में ही एक दूसरे मकान में भी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गई है। बताया जा रहा है कि उस घर के सदस्य भी किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। उनके घर में चोरी होने के बारे में पड़ोसियों ने फोन करके बताया।