Home Hindi गर्मियों के इन फलों से बढ़ेगा विटामिन C, त्वचा पर आएगी प्राकृतिक...

गर्मियों के इन फलों से बढ़ेगा विटामिन C, त्वचा पर आएगी प्राकृतिक चमक

20 अप्रैल 2026 फैक्ट रिकॉर्डर

Health Desk:  गर्मी के मौसम में मिलने वाले कुछ फल न सिर्फ शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि त्वचा को भी स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। विटामिन C त्वचा में कोलेजन बढ़ाता है, जिससे स्किन में कसाव बना रहता है और चेहरा ज्यादा ग्लोइंग नजर आता है।

सबसे ज्यादा विटामिन C वाले फलों में लीची शामिल है। 100 ग्राम लीची में लगभग 71.5 मिलीग्राम विटामिन C पाया जाता है, जो संतरे से भी ज्यादा है। इसका सेवन त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद कर सकता है।

पपीता भी गर्मियों में फायदेमंद माना जाता है। इसमें 100 ग्राम में करीब 60.9 मिलीग्राम विटामिन C होता है। पपीता पाचन को बेहतर बनाने के साथ-साथ स्किन को भी हेल्दी रखता है।

गर्मियों में मिलने वाला अनानास स्वाद के साथ पोषण भी देता है। 100 ग्राम अनानास में लगभग 47.8 मिलीग्राम विटामिन C पाया जाता है। मार्च से जुलाई तक इसका सीजन रहता है और इस दौरान इसे डाइट में शामिल करना फायदेमंद माना जाता है।

आम, खासकर कच्चा आम, विटामिन C का अच्छा स्रोत है। 100 ग्राम कच्चे आम में लगभग 36.4 मिलीग्राम विटामिन C होता है। यह त्वचा के साथ-साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है।

इसके अलावा खुबानी भी गर्मियों का पौष्टिक फल है। 100 ग्राम खुबानी में करीब 10 मिलीग्राम विटामिन C पाया जाता है। इसमें विटामिन A और विटामिन E भी होते हैं, जो आंखों और त्वचा दोनों के लिए लाभकारी माने जाते हैं।