Home Chandigarh ‘विज्ञान शिक्षा संवर्धन छात्रवृत्ति योजना ‘ के तहत आवेदन

‘विज्ञान शिक्षा संवर्धन छात्रवृत्ति योजना ‘ के तहत आवेदन

चंडीगढ़ , 11 नवंबर 2026 Fact Recorder

Chandigarh Desk -हरियाणा सरकार ने बुनियादी एवं प्राकृतिक विज्ञान विषयों में उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘विज्ञान शिक्षा संवर्धन (पीओएसई) छात्रवृत्ति योजना 2026-27’ के तहत 12 नवंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार एवं प्रौद्योगिकी परिषद के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में मेधावी छात्रों की रुचि बढ़ाना और उन्हें उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। पात्रता एवं अन्य विस्तृत दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि इच्छुक छात्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी निदेशालय, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट https://dst.highereduhry.ac.in पर जाकर ‘छात्र’ टैब के माध्यम से योजना के दिशा-निर्देश देख सकते हैं। इसके अलावा, आवेदन करने के लिए छात्र सीधे पोर्टल https://harchhatravratti.highereduhry.ac.in पर विजिट कर सकते हैं, जहां उन्हें ‘छात्र’ टैब के अंतर्गत पहले अपना पंजीकरण करना होगा और उसके बाद अपने ऑनलाइन आवेदन जमा करने होंगे।

यह वेब-पोर्टल छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने के लिए 12 नवंबर 2026 से लेकर 12 जनवरी 2027 तक खुला रहेगा।

प्रवक्ता ने सभी पात्र विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर इस पोर्टल पर अपना आवेदन पूरा करने की अपील की है