Home Hindi संगरूर में खाई में पलटी PRTC बस, 3 की मौ*त, 18 घा*यल

संगरूर में खाई में पलटी PRTC बस, 3 की मौ*त, 18 घा*यल

संगरूर: 11 Nov 2026 Fact Recorder
Punjab Desk :   पंजाब के संगरूर जिले में सुबह एक दर्दनाक सड़क हा*दसा हो गया। सवारियों से भरी PRTC की बस बेकाबू होकर ओवरब्रिज से टकराने के बाद गहरी खाई में पलट गई। इस हा*दसे में तीन लोगों की मौ*त हो गई, जबकि 18 यात्री घा*यल हो गए। घा*यलों में से 10 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, PRTC की यह बस सुबह करीब 4:30 बजे संगरूर से रवाना हुई थी। रास्ते में एक ओवरब्रिज के पास अचानक बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस पुल से टकराकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। हा*दसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घा*यलों को एंबुलेंस के जरिए संगरूर सिविल अस्पताल पहुंचाया।

संगरूर सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. विनोद कुमार के अनुसार, हा*दसे के बाद कुल 21 लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से तीन लोगों की मौ*त हो गई, जबकि 18 घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल 10 मरीजों को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल भेजा गया है। वहीं, बाकी आठ घायलों का इलाज संगरूर में जारी है।

पुलिस अधिकारी मेहर सिंह ने बताया कि हा*दसे के समय मौसम साफ था और धुंध भी नहीं थी। शुरुआती जानकारी और चश्मदीदों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। पुलिस हा*दसे के अन्य कारणों की जांच कर रही है।

इस हा*दसे पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने भी दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घा*यलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।