19 May 2026 Fact Recorder
Bollywood Desk: Sanjay Dutt की फिल्म ‘आखिरी सवाल’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। रिलीज के महज चार दिन बाद ही फिल्म के मेकर्स को दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लिए खास ऑफर शुरू करना पड़ा है।
पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का निर्देशन अभिजीत मोहन वारंग ने किया है। फिल्म में संजय दत्त के अलावा Amit Sadh, Sameera Reddy और नमाशी चक्रवर्ती भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। हालांकि शुरुआत से ही फिल्म को दर्शकों का कमजोर रिस्पॉन्स मिला है।
फिल्म की धीमी कमाई को देखते हुए निर्माता निखिल नंदा ने अब ‘Buy 1 Get 1 Free’ ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत दर्शकों को एक टिकट खरीदने पर दूसरा टिकट मुफ्त मिलेगा। ऑफर का फायदा उठाने के लिए टिकट बुकिंग के दौरान “AAKHRISAWAL” कोड इस्तेमाल करना होगा।
सोशल मीडिया पर ऑफर की घोषणा करते हुए मेकर्स ने दर्शकों से दोस्तों और परिवार के साथ फिल्म देखने की अपील की है। पोस्ट में फिल्म की मिस्ट्री और थ्रिल को भी प्रमोट किया गया है।
संजय दत्त के लिए 2026 मिला-जुला रहा है। जहां Dhurandhar 2 को बड़ी सफलता मिली, वहीं The Raja Saab बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसके अलावा Raja Shivaji भी अब तक अपने बजट से काफी दूर बताई जा रही है।













