Home Haryana Rewari youth Miscreants Knife Attack | रेवाड़ी में बहन के साथ स्कूल...

Rewari youth Miscreants Knife Attack | रेवाड़ी में बहन के साथ स्कूल गए युवक पर हमला: ​​​​​​​बाइक पर सवार होकर आए थे युवक, आते ही पीठ पर किए चाकू से वॉर – Rewari News

रेवाड़ी अस्पताल में उपचाराधीन युवक।

हरियाणा के रेवाड़ी में युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने चाकूओं से हमला कर दिया। जिसे एंबुलेंस की सहायता से मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रामा सेंटर भिजवाया। घायल युवक की शिकायत पर खोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रेवाड़ी के नांगल जमालपुर गांव निवासी कमल सिंह ने बताया कि वह 26 मार्च की दोपहर को अपनी बहन का पेपर दिलाने के लिए मंदोला गांव गया था। उसकी बहन सपना 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रही है। जिसको घर वापस लाने के लिए वह करीब 3:15 बजे मंदोला गांव पहुंचा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर नांगल जमालपुर गांव निवासी लाला और भोडी गांव निवासी नीरज वहां आ गए। नीरज ने आते ही उसे आगे से पकड़ लिया और लाला ने उसकी पीठ पर चाकू से वॉर किए। चाकू से वॉर के कारण वह बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसे एंबुलेंस की सहायता से खोल अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।

जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी: जांच अधिकारी रेवाड़ी के खोल थाना पुलिस के जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों युवाओं की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।