Home Haryana Rewari Overspeed Truck Hits Car Manager Injure Update | तेज रफ्तार ट्रक...

Rewari Overspeed Truck Hits Car Manager Injure Update | तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला घायल: रेवाड़ी में कार से ड्यूटी पर जा रही थी मैनेजर, ड्राइवर फरार – Rewari News

रेवाड़ी में हादसे के बाद महिला मैनेजर की क्षतिग्रस्त कार।

हरियाणा के रेवाड़ी में महिला मैनेजर की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे महिला घायल हो गई। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

रेवाड़ी शहर के विकास निवासी मोनिका वशिष्ठ ने बताया कि वह एक कंपनी में बतौर मैनेजर नौकरी करती है। 2 अप्रैल को सुबह वह ड्यूटी पर जा रही थी। करीब साढे 10 बजे वह पटौदी रोड फ्लाईओवर के पास पहुंची थी। पटौदी फ्लाईओवर से पटौदी रोड पर जाने के लिए कार को आगे से घुमाने लगी तो पीछे चल रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मारी, जिससे उनकी कार रेलिंग में जा टकराई।

हादसे में उनके सिर, बाएं कंधे व कमर में चोटें आईं हैं। किसी ने उन्हें कार से निकला और पुलिस के पास कॉल की। रेवाड़ी सदर थाना के जांच अधिकारी SI मानवीर ने बताया कि घायल महिला मैनेजर के बयान पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ट्रक चालक जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।