Home Entertainment Raja Shivaji का बजट 100 करोड़ के पार! Riteish Deshmukh की फिल्म...

Raja Shivaji का बजट 100 करोड़ के पार! Riteish Deshmukh की फिल्म में दिखे Salman Khan और Sanjay Dutt

08 May 2026 Fact Recorder

Bollywood Desk:  Raja Shivaji को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी इस मराठी फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट की चर्चा हो रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार अभी उम्मीद के मुताबिक नहीं दिख रही।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के पहले सात दिनों में करीब 52.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 62.42 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। फिल्म रोजाना औसतन 7 से 8 करोड़ रुपये की कमाई कर रही है। हालांकि बड़े बजट को देखते हुए फिल्म को अभी लंबा सफर तय करना बाकी है।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपये है, जो इसे मराठी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है। फिल्म का निर्देशन और मुख्य भूमिका दोनों Riteish Deshmukh ने निभाई है। उनके साथ Genelia D’Souza अहम भूमिका में नजर आई हैं।

फिल्म में Vidya Balan, Bhagyashree और Abhishek Bachchan भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। वहीं Sanjay Dutt फिल्म में मुख्य विलेन की भूमिका में दिखाई दिए हैं, जिनके अभिनय को काफी सराहा जा रहा है।

इसके अलावा Salman Khan ने फिल्म में जीवा महाला के किरदार में कैमियो किया है। उनका छोटा लेकिन प्रभावशाली रोल दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। फिलहाल फैंस सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ का भी इंतजार कर रहे हैं।