Home Himachal हिमाचल में मानसून का कहर जारी, भारी बारिश से 145 सड़कें बंद,...

हिमाचल में मानसून का कहर जारी, भारी बारिश से 145 सड़कें बंद, 224 ट्रांसफार्मर ठप

7 August 2026 Fact Recorder

Himacahl Desk:  हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। पिछले 24 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन, सड़क अवरोध और बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, धर्मशाला में सबसे अधिक 79 मिमी, जोगिंदरनगर में 76 मिमी, मंडी में 63.4 मिमी और शिमला में 54.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। लगातार बारिश के चलते प्रदेश में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है।

7 अगस्त सुबह 10 बजे तक प्रदेश में 145 सड़कें यातायात के लिए बंद हो चुकी हैं। इनमें मंडी जिले की 66, कुल्लू की 31 और सिरमौर की 28 सड़कें शामिल हैं।

भारी बारिश और भूस्खलन का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा है। प्रदेश में 224 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं, जिनमें से 182 केवल मंडी जिले में हैं। इसके अलावा 14 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं, जिससे कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। 10 और 11 अगस्त के लिए राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से नदी-नालों से दूर रहने तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।